fbpx
चंदौलीप्रशासन

Chandauli News : अपर मुख्य सचिव ने मत्स्य मंडी का लिया जायजा, सूचना के बावजूद नदारद रहे डीडीसी विद्युत इलेक्ट्रीशियन, कारण बताओ नोटिस

चंदौली। जनपद दौरे पर आए अपर मुख्य सचिव डा. रजनीश दुबे ने नवीन कृषि मंडी स्थित निर्माणाधीन मत्स्य मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सूचना के बावजूद डीडीसी विद्युत इलेक्ट्रीशियन के गायब रहने पर जिलाधिकारी को उन्हें कारण बताओ नोटिस और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने बताया कि 61.87 करोड़ की लागत से स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे चंदौली सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों में उत्पादित मछली का निर्यात बढ़ेगा। इससे मत्स्य पालकों को उचित मूल्य प्राप्त होगा। इससे क्षेत्र का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान होगा। मत्स्य पालकों की आय को बढ़ाने, रोजगार सृजन मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने, सामुद्रिक मत्स्य उत्पाद की उपलब्धता मत्स्य से संबंधित निवेश एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता के दृष्टिगत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत स्टेट आफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट नवीन मंडी परिषद चंदौली में बनाई जा रही है। इस दौरान विभागीय अधिकारी रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!