fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः प्रथम पुण्य तिथि पर याद किए गए नगर पंचायत चकिया के विकास पुरुष अशोक बागी, भावुक हुईं पूर्व चेयरमैन पत्नी

 

चंदौली। नगर पंचायत चकिया में विकास की गंगा बहाने वाले दिवंगत चेयरमैन अशोक बागी की पुण्य तिथि शुक्रवार को नगर स्थित सामुदायिक भवन में मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में गणमान्यजनों और राजनीति के जुड़े लोगों ने ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय अशोक बागी जी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। उनके जीवन पर कितना भी प्रकाश डाला जाए तब भी कम है। कोरोना काल में गरीब जनता की सेवा करते हुए अपने प्राण का त्याग दिए। जयसवाल क्लब मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि शरीर जाता है लेकिन यादें यहीं रह जाती हैं। जीवित रहते हुए उन्होंने चकिया के विकास के बारे ही सोचा। अशोक बागी जब तक जीवित रहे पूर्वांचल से लेकर लखनऊ तक चकिया की आवाज गूंजती रही। लोग कहते थे चकिया का बागी आ गया।

इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर ने कहा कि समय बड़ा ही बलवान होता है। आज समय कुछ और है, कल समय कुछ और होगा। स्वर्गीय अशोक कुमार बागी चकिया के लिए कुछ ऐसा कर गए कि यहां आज भी उनका नाम सम्मान से लिया जाता है। कहा कि अगर 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनी तो चकिया नगर में अशोक बागी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दिवंगत पति को याद कर अशोक बागी की पत्नी पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल काफी भावुक हो गईं। कहा चकिया हमारा परिवार है। उसे संवार कर रखना हमारी जिम्मेदारी है। आज हमारे पति नहीं है फिर भी उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने चकिया के विकास के लिए काफी कुछ सोच रखा था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। जिस तरह चकिया की जनता ने यहां उपस्थित हुई है विश्वास दिला दिया आज भी आप लोग मेरे साथ हैं। इस दौरान डॉ गीता शुक्ला, शिक्षिका रीता पांडेय, दशरथ यादव, विजय प्रकाश जायसवाल, जितेंद्र कुमार एडवोकेट, प्रीतम जयसवाल, गुरुदेव चौहान, राजेश चौहान , विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव; प्रदेश सचिव मनोज यादव, मुस्ताक अहमद खान, बचाउ प्रजापति, संचालन सुजीत जायसवाल ने किया।

Back to top button