fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः सपाइयों की डीएम को चुनौती, जब तक आएंगे नहीं, तब तक जाएंगे नहीं

चंदौली। लखीमपुर खीरी की घटना के मद्देनजर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलनरत सपाइयों ने जिला प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। जिले में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर धरना दिया। सरकार के खिलाफ भड़ास निकालने के बाद जिलाधिकारी को पत्रक देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन डीएम के पत्रक नहीं लेने से नाराज सपाइयों ने एलान कर दिया है कि जब तक डीएम नहीं आएंगे तब तक हम नहीं जाएंगे।

सपा नेता डीएम पर अड़ियल और तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं। विधायक प्रभुनारायण यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अधिक के अधिक कार्यकर्ताओं को चंदौली पहुंचने की अपील की है। पूर्व विधायक का आरोप है कि इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी जिलाधिकारी का पत्रक लेने के लिए नहीं आना यह दर्शाता है कि सरकार और उसके मुलाजिम किस कदर तानाशाह हो चुके हैं। लेकिन सपाई भी आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। चाहे दिन बीत जाए या महीना जब तक डीएम नहीं आएंगे तक तक सपाई कलेक्ट्रेट से नहीं जाएंगे।

 

Back to top button