
चंदौली। सकलडीहा पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव में गहमा-गहमी और हंगामे के बीच रविवार की रात को परिणाम घोषित कर दिया गया। एबीवीपी के छात्रों ने मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया और कहा कि कालेज में लोकतंत्र की हत्या हुई है। बहरहाल घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर मुकेश सिंह यादव 100 मतों से विजयी हुई। जबकि उपाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय, महामंत्री महताब अली, पुस्तकालय मंत्री कुलदीप चैहान और कला संकाय पद पर कृति के नाम की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।