fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

शतक की ओर पेट्रोल के दाम, कांग्रेसियों का प्रदर्शन, खाली आटो को लगाया धक्का

चंदौली। पेट्रोल की कीमतें शतक के करीब पहुंच गई हैं। स्पीड पेट्रोल का दाम सौ रुपये के पार पहुंच गया है। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुगलसराय क्षेत्र के गोधना मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया। खाली आटो को धक्का लगाकर अपना विरोध जताया। सरकार से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा अगर सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है तो कुर्सी छोड़ दे। कांग्रेस सरकार मूल्यों पर नियंत्रण करना और अर्थ्यवयस्वथा को संभालना अच्छे से जानती है। कहा कि कमाई का अधिकतर हिस्सा अब किराए मे खत्म हो जा रहा है। बस, जीप आटो, ट्रक सब का किराया बढ़ गया है। मंहगाई 2014 से पहले भाजपा को डायन लगती थी। आज तो स्थिति और भी भयावह है, जिसकी जिम्मेदार केवल भाजपा सरकार है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों की वजह लोग परेशान हैं। पहले जो सब्सिडी आती थी वो भी धीरे धीरे पता नहीं कैसे खत्म कर दी जा रही है। आने वाले वक्त में अगर पेट्रो मूल्य में कमी नहीं हुई तो युवा कांग्रेस बड़े स्तर पर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान महासचिव रामानुज पाण्डेय, ओम शुक्ला, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस माधवेन्द्र मूर्ती ओझा, जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, मो. गुफरान, अभिषेक मिश्रा, राघवेन्द्र पटेल, शुभम मिश्रा, संतोष तिवारी, प्रभात मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!