fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

किसान एवं पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सांसद ने किया सरकार के कार्यों का बखान, विपक्षियों पर बोला हमला

संवाददाता: कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली। चकिया स्थित मां काली पोखरा परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसान एवं पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित किया। सरकार के कार्यों का बखान किया और सपा, बसपा, कांग्रेस पर निशाना साधा।
कहा कि पिछली सरकारों में किसानों को अपने धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर लाइन लगानी पड़ती थी। घंटों खड़े रहने के बावजूद भी उनका धान नहीं खरीदा जाता था। आज किसानों का धान आसानी से खरीद लिया जा रहा है। बीजेपी की सरकार में जितने विकास कार्य हुए उतना किसी भी सरकार ने देश या प्रदेश के लिए नहीं किया।

विधायक साधना सिंह ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश में भाजपा सरकार काम कर रही है उतना कार्य पिछली सरकारों में कभी नहीं हुआ। सपा सरकार में केवल गुंडागर्दी और बहन-बेटियों के साथ रेप जैसी घटनाएं होती रहीं। प्रदेश की जनता परेशान थी। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा गरीबों, अति पिछड़ों सहित पूरे प्रदेश का विकास कर रही है। पिछली सरकार में विकास नहीं हुआ बल्कि आम जनता व गरीबों को लूटने का काम किया गया। वर्तमान सरकार में किसानों के धान की खरीदारी हो रही है जबकि पिछली सरकारों में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, कृष्णानंद पांडेय, अभिषेक मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह मन्ने, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कुंदन गोंड आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!