
चंदौली। एमआईआईटी कंप्यूटर एजुकेशन की ओर से 26वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 27 सितंबर, रविवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय नगर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में चंदौली जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को पांच विधाओं में आयोजित किया जाएगा। इनमें जीके क्विज, सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता शामिल हैं। अलग-अलग कक्षाओं एवं शैक्षणिक स्तर के विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
संस्था के डायरेक्टर जुबैर अहमद ने बताया कि एमआईआईटी कंप्यूटर एजुकेशन पिछले 25 वर्षों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का 26वां संस्करण है।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, ज्ञान, रचनात्मक सोच और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फॉर्म शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी मीडिया साइबर कैफे एवं एमआईआईटी कंप्यूटर एजुकेशन, दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

