ख़बरेंचंदौली

यूपी एसआई भर्ती परीक्षा : डीआईजी ने केंद्रों का लिया जायजा, सुरक्षा मानकों की पड़ताल की, दिए निर्देश

चंदौली। पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने रविवार को मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत नगर पालिका इंटर कालेज व अलीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)  समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर बायोमैट्रिक चेकिंग,CCTV कैमरों की कार्य शीलता अभ्यर्थियों की चेकिंग, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं और पुलिस बल की तैनाती का गहनता से जायजा लिया।

 

पेपर लीक की भ्रामक सूचनाओं, पेपर क्रय-विक्रय, नकल, सॉल्वर गैंग व अन्य अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!