ख़बरेंचंदौली

उत्कृष्ट कार्य करने वाली चंदौली की दो महिला ग्राम प्रधान दिल्ली में होंगी सम्मानित, सीएम से मिल चुका है प्रशस्ति पत्र

चंदौली। ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो ग्राम प्रधानों को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। चकिया ब्लॉक के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता और उतरौत की ग्राम प्रधान कंचन मौर्या को 11 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। ग्राम प्रधान पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित हो चुकी हैं।

नई दिल्ली में निर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय सम्मेलन 11 मार्च को होगा। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 135 महिला ग्राम प्रधानों और 10 अधिकारियों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सफलता की कहांनियों की स्क्रिप्ट/वीडियो कंटेंट के साथ प्रतिनिधियों का नामांकन कराने को कहा गया था।

 

प्रदेश सरकार की ओर से चयनित महिला प्रधानों व अफसरों की डिटेल साझा किए गए गूगल लिंक पर अपलोड कर दी गई है। चयनित ग्राम प्रधानों और अधिकारियों को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!