fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

chandauli news: जनता के बीच मुखर होंगे पूर्व विधायक मनोज, सैयदराजा विधान सभा के 11 गांवों से होकर गुजरेगी देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा

चंदौली। लोक सभा चुनाव की तैयारियों में लगी समाजवादी पार्टी (Sapa) जनहित के मुद्दो को लेकर एक बार फिर मैदान में है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा  (samajwadi padyatra)  निकाली जा रही है। 27 नवंबर यानी रविवार को पदयात्रा सैयदराजा विधान सभा के 11 गांवों में निकाली जाएगी। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू जनता के बीच मुखर होंगे और सपा की नीतियों तथा सरकार की विफलताओं के बारे में बताएंगे। प्रदेश नेतृत्व की ओर से गाजीपुर के अभिषेक यादव को पदयात्रा नायक बनाया गया है।

देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा 27 नवंबर को जमुरना, बड़िसाड़ा, शहीद गांव, अवाजापुर, डेढ़ावल, डेढ़गांवा, गौसपुर, नौरंगाबाद इनायतपुर, कमालपुर, जनौली और माधोपुर गांवों से होकर गुजरेगी। पदयात्रा नायक अभिषेक यादव के साथ पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अपने विधान सभा क्षेत्र में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। पूर्व विधायक ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पदयात्रा निकाली जा रही है। भारतीय राजनीति के महान नेता धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के आदर्शों, नीतियों और संघर्षों को जनजन तक पहुंचाया जा रहा है। बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखा जाएगा। बताया कि माधोपुर स्थित नेताजी कुटिया में जनयात्रा का स्वागत किया जाएगा। यहीं रात्रि विश्राम के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना होगी। जनयात्रा को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!