
संवाददाताः भूपेंद्र कुमार
चंदौली। लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने के बाद शनिवार को शहाबगंज ब्लाक में प्रथम आगमन पर प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह के नेतृत्व में अनिल मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया। प्रवन प्रताप सिंह ने कहा कि इससे सपा में मजबूती आई है। चंदौली में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
विधान सभा चुनाव से पूर्व संगठन की मजबूती में जुटी सपा ने वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। अनिल मिश्रा चकिया क्षेत्र के गजधरा के रहने वाले हैं। जनपद आगमन पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में शहाबगंज पहुंचने पर प्रधान संघ केे जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह के नेतृत्व में नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नीरज सिंह, गुलफाम अहमद, मोनू सिंह, यदुनाथ सिंह, गुड्डू मालवीय, त्रिभुवन यादव, अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे।