
चंदौली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हवन-पूजन का दौर शुरू हो गया है। जिले में भी सपाइयों ने हवन-पूजन किया। इस दौरान ईश्वर से मुलायम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सपा संरक्षक को बीमार पड़ने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद चंदौली से भी सपा नेता उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह हवन-पूजन का दौर शुरू हो गया है। पीडीडीयू नगर में अमरनाथ जायसवाल मोनू के नेतृत्व में हवन-पूजन किया गया। इसी प्रकार जिले में अन्य स्थानों पर भी हवन-पूजन किया गया।