
चंदौली। जनपद के बिशुनपुरा कांटा स्थित Daddy’s International School & Hostel एवं LTP Calculator Financial Technology Pvt. Ltd. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गुरुकुल सीज़न 7 ने इस वर्ष अपने भव्य स्वरूप, राष्ट्रीय स्तर की सहभागिता और ज्ञानपूर्ण सत्रों के माध्यम से इतिहास रच दिया। तीन दिनों तक चले इस महाआयोजन में देश के कोने-कोने से 2200 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन का प्रभाव इतना व्यापक रहा कि चंदौली से लेकर मुगलसराय तक लगभग सभी होटल प्रतिभागियों और अतिथियों से भर गए, जबकि बिशुनपुरा बाजार में लगातार तीन दिनों तक अभूतपूर्व रौनक देखने को मिली। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार कई वर्षों बाद क्षेत्र में इस स्तर की आर्थिक और सामाजिक हलचल दिखाई दी, जिससे बाजार में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
यह आयोजन केवल ट्रेडिंग या निवेश प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वित्तीय शिक्षा, आधुनिक निवेश तकनीक, व्यावहारिक ट्रेडिंग कौशल और छात्र प्रतिभा प्रदर्शन का राष्ट्रीय मंच बनकर सामने आया।
भव्य शुभारंभ: प्रोफेसर डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्र का प्रेरक उद्बोधन
गुरुकुल सीज़न 7 का शुभारंभ अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में हुआ। उद्घाटन समारोह में संकटमोचन मंदिर के मुख्य महंत एवं IIT BHU के प्रख्यात प्रोफेसर डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जागेश्वरनाथ मठ के पूज्य गिरी जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने विस्तृत संबोधन में प्रोफेसर मिश्र ने कहा कि “चंदौली जैसे जनपद के एक विद्यालय में इस स्तर का कार्यक्रम होना आश्चर्य के साथ-साथ गर्व का विषय है। यह आयोजन किसी विश्वविद्यालय स्तर के राष्ट्रीय सेमिनार से कम नहीं है। इसकी भव्यता मेरी अपेक्षा से कहीं अधिक है। जिस प्रकार यहां विद्यालय के छात्र, देशभर से आए ट्रेडर्स, निवेशक और विशेषज्ञ एक साथ सीखने के लिए उपस्थित हैं, वह शिक्षा के भविष्य का संकेत है। सीखना जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है और जो व्यक्ति सीखना बंद कर देता है, उसका विकास रुक जाता है।”
उन्होंने विशेष रूप से Daddy’s International School की उस पहल की प्रशंसा की जिसमें CBSE शिक्षा के साथ कक्षा 6 से structured financial education दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल देश के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणादायक है।
पहले दिन शाम को उद्घाटन समारोह में जिले भर से लगभग 5000 गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पहला दिन डॉ. विनय प्रकाश तिवारी का 3 Hours Challenge और तनिषा का तकनीकी विश्लेषण गुरुकुल के पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण डॉ. विनय प्रकाश तिवारी का विशेष 3 Hours Challenge Session रहा। इस सत्र में उन्होंने प्रतिभागियों को option chain की बारीकियां, price movement की psychology, institutional behaviour, risk discipline, entry-exit logic और intraday execution frameworks को विस्तार से समझाया।
डॉ. तिवारी ने live market examples और historical case references के माध्यम से बताया कि बाजार केवल numbers का खेल नहीं, बल्कि discipline, patience और behaviour understanding का विषय है। उन्होंने कई real-world trade structures को breakdown करते हुए प्रतिभागियों को बताया कि किस प्रकार controlled risk के साथ consistent profitability हासिल की जा सकती है।
इसके बाद तनिषा ने technical analysis पर अत्यंत विस्तृत सत्र लिया। उन्होंने candlestick structures, breakout confirmations, trend reversals, moving averages, support-resistance zones, RSI behaviour और chart reading की practical methodologies को step-by-step समझाया। उनके सत्र में विशेष रूप से युवा प्रतिभागियों और शुरुआती ट्रेडर्स ने बड़ी रुचि दिखाई।
दूसरा दिन: AI LTP Calculator की advanced learning
दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण फिर से डॉ. विनय प्रकाश तिवारी का advanced session रहा, जिसमें उन्होंने AI LTP Calculator की गहराई से जानकारी दी। उन्होंने विस्तार से समझाया कि किस प्रकार यह system option chain data, live volume shifts, OI behaviour, reversal price logic और directional movement को calculate करता है। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि किस तरह AI assisted calculations की सहायता से market reversal और continuation दोनों setups की पहचान की जा सकती है।
इस सत्र के दौरान प्रतिभागियों को practical examples के माध्यम से बताया गया कि live market में किस तरह गलत entries से बचा जाए और सही confirmation के बाद trade लिया जाए। Franklin Mutual Funds के उत्तम कुमार ने विस्तृत निवेश सत्र लिया। उन्होंने केवल SIP या mutual fund products की जानकारी देने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि family wealth planning, retirement corpus creation, child education funds, inflation-adjusted investment planning और compounding wealth creation को विस्तार से समझाया। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि disciplined SIP investment किस प्रकार 10 से 20 वर्षों में बड़ी wealth create कर सकता है।
SAHI प्लेटफॉर्म पर मनीष का सत्र
दूसरे दिन ही SAHI के Co-Founder मनीष ने trading ecosystem पर एक विशेष सत्र लिया। उन्होंने platform speed, execution architecture, one-click order flow, advanced trader tools और user-centric features के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी बताया कि बेहतर platform execution और faster order response serious traders के लिए कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अमित भक्ते का intraday practical session नागपुर से आए LTP Calculator Trainer एवं अनुभवी trader अमित भक्ते ने intraday trading पर अत्यंत practical session लिया। उन्होंने live trade structures, entry filters, stop-loss discipline, risk-reward balancing, intraday psychology और disciplined exits पर step-by-step प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने इस सत्र को बेहद practical और market-ready बताया।
तीसरा दिन: डॉ. तिवारी की exclusive research “9:20 Lines”
तीसरे दिन का सबसे बहुप्रतीक्षित और advanced session डॉ. विनय प्रकाश तिवारी द्वारा लिया गया। उन्होंने अपनी विशेष शोध आधारित strategy “9:20 Lines” की बारीकियों को विस्तार से समझाया। यह Dr. Tiwari की exclusive research मानी जाती है। उन्होंने market opening के शुरुआती समय में support, resistance, breakout probabilities, EOS, EOR और directional breakout logic को विस्तार से समझाया। प्रतिभागियों ने इसे पूरे गुरुकुल का सबसे advanced और research-driven सत्र बताया।
रितेश शुक्ला और नवोदित तिवारी के विशेष सत्र
Kotak Mutual Funds के रितेश शुक्ला ने mutual fund investment, goal-based planning, tax-efficient asset allocation और long-term compounding पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद Stock Vani के नवोदित तिवारी ने positional stocks, swing holding, trend continuation और medium-term stock selection पर अत्यंत ज्ञानवर्धक सत्र लिया।
विद्यालय के छात्रों ने मंच से सिखाई advanced strategies
गुरुकुल का सबसे प्रेरणादायक दृश्य तब सामने आया जब Daddy’s International School के कक्षा 9 के छात्र स्वयं वक्ता बनकर मंच पर आए। आदर्श (मुजफ्फरपुर), दक्ष (कर्नाटक) और अर्जुन (रोहतास) ने LTP Calculator पर positional stock selection, option writing और strategy building पर शानदार practical session दिया। इन छात्रों की प्रस्तुति ने उपस्थित विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया।
Trader of the Year: 350 में से 10 finalist, अर्पित यादव विजेता
इस वर्ष का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान Trader of the Year कक्षा 10 के छात्र अर्पित यादव (जौनपुर) को प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता पूरे वर्ष चलने वाली अत्यंत कठिन multi-stage प्रक्रिया है। इसमें पहले हर महीने Pre Exam होता है। इसमें qualify करने वाले छात्र Trader of the Month round में पहुंचते हैं। किसी छात्र को कम से कम दो बार Trader of the Month जीतना अनिवार्य होता है, तभी वह final round में प्रवेश कर सकता है। इस वर्ष 350 प्रतिभागियों ने प्रारंभिक स्तर से भाग लिया, लेकिन कई चरणों के बाद केवल 10 छात्र final round तक पहुंचे।
अंतिम परीक्षा में केवल ट्रेडिंग नहीं, बल्कि FD, RD, bonds, insurance, mutual funds, tax planning, retirement planning, case studies, written finance exams और practical investment simulations शामिल थे। इन सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अर्पित यादव विजेता बने। पुरस्कार वितरण के लिए श्री प्रमोद यादव IPS, Additional SP Ramnagar PSC विशेष रूप से उपस्थित रहे।
तीन छात्रों की 3 वर्षों की फीस refund
विद्यालय ने academic excellence के लिए तीन छात्रों की 3 वर्षों की फीस refund करने की घोषणा की। कृष्णा गिरी (PG, बिशुनपुरा), वेदांश त्रिपाठी (कक्षा 2, परासी), अनुज यादव (कक्षा 6, भदोही) को यह सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर लक्ष्मी तिवारी ने कहा कि “प्रतिभा को पहचानना और उसे सम्मान देना ही सच्ची शिक्षा का उद्देश्य है।” विद्यालय के प्रधानाचार्य एम.डी. अजय श्रीवास्तव ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि “Daddy’s International School का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा देना नहीं है, बल्कि बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र के लिए तैयार करना है। CBSE curriculum के साथ financial education, communication skills, leadership training और practical learning को जोड़ना हमारी सबसे बड़ी विशेषता है।”
लकी ड्रॉ और विशेष सम्मान
तीनों दिनों में Cosmic Crypto Exchange की ओर से 3 laptop, LTP Calculator की ओर से 3 Apple iPad, और Dr. Vinay Prakash Tiwari की ओर से 3 gold coin “Shishya of the Gurukul” सम्मान के तहत वितरित किए गए।
डॉ. विनय प्रकाश तिवारी का विजन और संदेश
समापन अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी, संस्थापक, LTP Calculator एवं प्रबंधक, Daddy’s International School, ने अपने संबोधन में कहा कि “गुरुकुल केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय शैक्षणिक आंदोलन है। हमारा उद्देश्य केवल ट्रेडिंग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों, युवाओं और परिवारों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है। आज गांव के एक विद्यालय से देश के 25 से अधिक राज्यों के छात्र और ट्रेडर्स सीखने आ रहे हैं, यह अपने आप में शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।” उन्होंने आगे कहा कि “LTP Calculator की रिसर्च, AI based financial learning और Daddy’s International School की structured schooling को साथ जोड़कर हम ऐसा ecosystem बना रहे हैं, जहां बच्चा कक्षा 6 से ही finance, investment discipline और real-world decision making सीख सके।”
डॉ. तिवारी ने विशेष रूप से छात्रों की मंचीय प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि “जब कक्षा 9 का छात्र option writing और positional stocks पर सत्र लेता है, तो यह सिर्फ स्कूल की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक मॉडल है।” उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में गुरुकुल को और बड़े स्तर पर देश के अन्य शहरों में भी ले जाया जाएगा। कहा कि “Daddy’s International School का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा देना नहीं है, बल्कि बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र के लिए तैयार करना है। CBSE curriculum के साथ financial education, communication skills, leadership training और practical learning को जोड़ना हमारी सबसे बड़ी विशेषता है।”

