चंदौली

चंदौली : गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, कहा- भाजपा की कथनी-करनी में जमीन आसमान का अंतर

चंदौली। होली से ठीक पहले घरेलू गैंस सिलेंडर के बढ़े दामों पर विपक्षियों ने सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली ने गुरुवार को जिला न्यायालय के पास पं कमलापति त्रिपाठी पार्क पर घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

धरना पर बैठे जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा होली दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहारों पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया गया था जो एक जुमला साबित हुआ। सरकार द्वारा होली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले घरेलू सिलेंडर की दामों में बढ़ोतरी करना भाजपा की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

कहा कि भाजपा की कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर है। आरोप लगाया कि भाजपा ने भारत की जनता को झूठ बोलकर हमेशा छलने का काम किया है। धरना प्रदर्शन में देवेंद्र प्रताप सिंह, मधु राय, सतीश बिंद, राम जी गुप्ता, आनंद शुक्ला, तरुण पांडे, गंगाराम, तौफीक खान, अरुण द्विवेदी, राहुल सिंह, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, राम मूरत गुप्ता, कुलदीप वर्मा, नवीन पांडे, विवेक सिंह, राज किशोर सिंह, श्रीकांत पाठक, कमलेश कुमार संत समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!