चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

Chhath Pooja : नदियों व सरोवरों किनारे उमड़ा आस्था का रेला, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि व संतान के दीर्घायु की कामना, तस्वीरों में देखिये चंदौली में छठ की धूम

चंदौली। जिले में छठ पूजा का पर्व आस्था और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को नहाय-खाय से शुरू चार दिवसीय महापर्व डाला छठ के तीसरे दिन गुरुवार की शाम नदियों और सरोवरों के किनारे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर घर-परिवार की सुख-समृद्धि के साथ ही संतान की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान चारों तरफ छठी मैया के गीत गूंजते रहे। इससे माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।

 

देखिये तस्वीरें ….

Back to top button
error: Content is protected !!