fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : बढ़ने लगा अधिकतम तापमान, जानिये कब तक मिलेगी कड़ाके की ठंड और कोहरे से निजात

चंदौली। एक-दो दिनों से दिन में चटख धूप खिल रही है। इसका असर भी दिखने लगा है। अधिकतम तापमान में धीऱे-धीरे बढ़ोत्तरी होने लगी है। इससे दिन में लोगों को ठंड से मामूली राहत मिल रही है। हालांकि सर्द हवाएं अभी भी गलन का एहसास करा रहीं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले तीन-चार दिनों में शीत दिवस की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लिफ्टेड कोहरे की परत के कारण विकिरणीय ऊष्मन बढ़ने से अधिकतम तापमान लगभग तीन डिग्री सेल्सियस  से अधिक की वृद्धि के साथ 19.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री सेल्सियस नीचे था। इससे जिले में पिछले कई दिनों से जारी शीतदिवस की स्थिति से राहत मिलना शुरू हो गई है। वहीं मध्यम से घने कोहरे के कारण रात्रिकालीन विकिरणीय शीतलन अवरूद्ध होने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री  से अधिक उछलकर सामान्य स्तर के करीब 9.5 डिग्री सेल्सियस  रिकार्ड किया गया। आगामी उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से आगामी 3-4 दिनों तक तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी रहने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!