fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नहीं आएंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, यह राज्यमंत्री करेंगे संबोधित

चंदौली। चकिया में भाजपा मंडल इकाई की ओर से बुधवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह नहीं आ रहे हैं। मौसम खराब होने के कारण अचानक उनका कार्यक्रम रद कर दिया गया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुरेश पासी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आयोजक मंडल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित कर सकते हैं।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को आमंत्रित किया गया था। लेकिन मौसम में आई खराबी की वजह से उनका चंदौली दौरा रद हो गया। बहरहाल उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुरेश पासी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध वर्ग के जिला संयोजक डॉ केएन पांडेय और एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकुमार जायसवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Back to top button