चंदौलीराजनीति

Chandauli News : भाजपा के स्थापना दिवस पर बूथों पर फहराया पार्टी का झंडा, प्रधानमंत्री का भाषण सुना

चंदौली। भाजपा का 43वां स्थापना दिवस गुरुवार को चकिया नगर के बूथ संख्या 294 सामुदायिक भवन परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पार्टी का झंडा फहराया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुना। पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा हुई।

event

मुख्य अतिथि विधायक कैलाश खरवार, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण सुना। विधायक ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं एक विचार परिवार है। आगामी निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर तैयारी में लग जाना चाहिए। बूथ संख्या 298 पर बूथ अध्यक्ष उमेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल ने पार्टी का ध्वज लगाकर,मिठाई बांटकर धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व संचालन मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल ने किया। इस दौरान मंडल महामंत्री संदीप गुप्ता आशु,दिव्या जायसवाल, शिवरतन गुप्ता, रामदुलारे गोंड, शुभम मोदनवाल, दीपक चौहान, विजय विश्वकर्मा, राजेश चौहान, उमेश शर्मा, दिनेश कसौधान,सुशील जायसवाल,राजू वर्मा, अरविंद मोदनवाल, गौरव श्रीवास्तव, जीत सिंह, बादल सोनकर, रवि गुप्ता आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!