fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

chandauli news: चंदौली के दो वरिष्ठ नेताओें को कांग्रेस प्रदेश संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी

चंदौली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने चंदौली के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ नेता डॉक्टर जी के पांडेय को कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव व डॉक्टर अनिल यादव को ओबीसी कांग्रेस का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है, जिससे कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ ने कहा कि मनोनीत पदाधिकारी द्वय कांग्रेस के कर्मठ, निष्ठावान, सिपाही हैं। पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 29 सितंबर को सुबह 10 बजे मुगलसराय शास्त्री पार्क में पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान किया जाएगा।

Back to top button