
चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव के समीप शनिवार की देर रात दर्दनाक घटना हुई। गरीबी, पारिवारिक तनाव और पति की नशे की आदत से परेशान 27 वर्षीय विवाहिता ज्योति ने अपनी छह वर्षीय मासूम पुत्री लाडो के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।
ग्रामीणों के अनुसार ज्योति का पति जमानिया क्षेत्र में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है और शनिवार को ही घर लौटा था। घर आने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौच हुई।
शनिवार को ज्योति अपनी 6 वर्षीय पुत्री के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। इससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर देर रात मोर्चरी हाउस भिजवाया गया।
ज्योति की शादी नौ वर्ष पूर्व ग्राम मिर्चा, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर में हुई थी। उसके दो बच्चे थे, छह वर्षीय लाडो और तीन वर्षीय गोलू। घटना के बाद परिजनों को गहरा सदमा लगा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

