ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रिंग रोड पर खड़े ट्रकों को चोरों ने बनाया निशाना, सैकड़ों लीटर डीजल व 40 डिब्बा रिफाइंड तेल कर दिया पार   

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छेमिया गांव के पास रिंग रोड पर खड़े तीन ट्रकों को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ट्रकों से करीब 460 लीटर डीजल और रिफाइंड तेल के लगभग 40 डिब्बे चोरी कर लिए। चालकों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

तीनों ट्रक नेपाल के बीरगंज से माल लादकर वाराणसी के पड़ाव क्षेत्र की ओर जा रहे थे। रास्ते में रिंग रोड पर चालक विश्राम के लिए ट्रकों को खड़ा कर सो गए। इसी दौरान सक्रिय चोर गिरोह ने मौका पाकर ट्रकों के टैंकों से डीजल निकाल लिया और रिफाइंड तेल से भरे डिब्बे भी उठा ले गए।

 

ट्रक संख्या RJ14GG9345 से लगभग 165 से 170 लीटर डीजल, RJ14GE1055 से करीब 160 लीटर डीजल और एक अन्य ट्रक से लगभग 155 लीटर डीजल चोरी किया गया। इसके अलावा 47–48 पीपा में लदे रिफाइंड तेल में से करीब 40 डिब्बे गायब मिले। सुबह जब चालकों की नींद खुली तो डीजल टैंक खाली और सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Back to top button
error: Content is protected !!