ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मनचलों की खैर नहीं, कॉपवॉच ऐप में फीड हो रहा विवरण, पुलिस कर रही निगरानी

चंदौली। महिलाओं और युवतियों के साथ गलत हरकत करने वाले मनचलों और शोहदों की अब खैर नहीं है। चंदौली पुलिस मनचलों पर पैनी नजर रख रही है। वहीं कॉपवॉच ऐप में मनचलों का विवरण दर्ज किया जा रहा है। साथ ही पुलिस की नजर उन पर है। एसपी आदित्य लांघे के निर्देशन और एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया व डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देशों के अनुपालन में जिलेभर में एंटी-रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति केंद्र सक्रिय रूप से अभियान चला रहे हैं।

 

इस ऐप के जरिए किसी भी घटना स्थल पर पकड़े गए मनचलों और शोहदों का पूरा विवरण नाम, पता, मोबाइल नंबर और वाहन नंबर दर्ज किया जा रहा है। साथ ही उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी सुरक्षित रखी जाती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी गतिविधियों में सुधार नहीं करता और दोबारा ऐसी हरकत करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

अब तक जिले भर में कुल 836 मनचलों का विवरण कॉपवॉच ऐप में दर्ज किया गया है। इसमें थाना मुगलसराय से 455, थाना चंदौली से 241, अलीनगर से 96, बलुआ से 11, सैयदराजा से 11, बबुरी से 8, सकलडीहा से 7, चकिया से 4, कंदवा से 2 और धानापुर से 1 व्यक्ति शामिल हैं।

 

चंदौली पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना और मनचलों पर सख्त निगरानी रखना है। “कॉपवॉच ऐप” से न केवल तत्काल कार्रवाई संभव हो रही है बल्कि दोबारा अपराध करने वालों पर नजर रखना भी आसान हुआ है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!