ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: एसपी ने देखी यातायात व्यवस्था, पटरी दुकानदारों को दी सख्त हिदायत, जाम लगाने वालों की खैर नहीं

चंदौली। मुगलसराय में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोमवार को मुगलसराय कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान सड़क किनारे अनियमित रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा के भीतर, सड़क किनारे बनी लाइन के पीछे ही लगाएं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उनका मुख्य उद्देश्य कस्बे में लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत दिलाना और यातायात को सुगम बनाना है।

इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाएं और सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है।

 

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नगर में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुगलसराय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!