ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: एसपी ने व्यापारियों संग की मीटिंग, सुनी समस्याएं, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

चंदौली। व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने की। इसमें व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं। एसपी ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की। वहीं सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

एसपी ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। एसपी आकाश पटेल ने कहा कि व्यापारी किसी भी समय अपनी समस्या पुलिस के सामने रख सकते हैं, जिसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से संवाद को मजबूत बनाने और आपसी सहयोग से अपराध नियंत्रण में मदद करने की भी अपील की।

 

गोष्ठी में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पुराने कैमरों को दुरुस्त कराने और उन्हें हमेशा चालू रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में लगे और सक्रिय कैमरे अपराध की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर सहित जिले के व्यापारी, उद्यमी और सर्राफा व्यवसायी शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!