fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: बोर्ड पर आयुष्मान लिखा देख हरिओम हास्पिटल पहुंचीं राज्य सभा सांसद, मरीजों का जाना हाल

दोपहर बाद अचानक दर्शना सिंह हरिओम हॉस्पिटल पहुंच गईं। वह अस्पताल के बोर्ड पर आयुष्मान की सुविधा उपलब्ध होने का लगा बोर्ड पढ़कर पहुंचीं थी
  • राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह सोमवार को हरिओम हॉस्पिटल पहुंचीं
  • अस्पताल पहुंचने के बाद डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह से आयुष्मान से इलाज के विषय में जानकरी
  • अस्पताल की सुविधाओं की सराहना की

चंदौली। राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह सोमवार को हरिओम हॉस्पिटल पहुंचीं। इस दौरान आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों का हाल जाना। सरकार की योजनाओं से भी लाभार्थियों को अवगत कराया। अस्पताल की सुविधाओं की सराहना की।

दोपहर बाद अचानक दर्शना सिंह हरिओम हॉस्पिटल पहुंच गईं। वह अस्पताल के बोर्ड पर आयुष्मान की सुविधा उपलब्ध होने का लगा बोर्ड पढ़कर पहुंचीं थी। अस्पताल पहुंचने के बाद डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह से आयुष्मान से इलाज के विषय में जानकरी लीं। डॉ विवेक सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक दर्जन से अधिक मरीज आयुष्मान योजना के तहत भर्ती हैं। जिसमें ऑपरेशन के अलावा एक दो मरीज गम्भीर रोग के भी हैं। वॉर्ड में मरीज भर्ती होने की जानकारी के बाद उन सभी लोंगो से मिलने के लिए राज्यसभा सदस्य वॉर्ड में पहुंच गईं। मरीजांे से उनका कुशलक्षेम पूछा। तीमारदारों से भी जानकारी लीं। जिसमें मरीजों के परिजनों ने बेहतर इलाज व देखभाल की बात राज्यसभा सदस्य से बताई। चिकित्सकों में मेडिसिन के अलावा महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रजनी, डॉक्टर ममता सिंह वैभव सिंह सहित अन्य अस्पताल कर्मियों से भी जानकारी ली।

Back to top button