ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: डीडीयू रेलमंडल के लोको शेड में क्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल, कर्मचारियों ने किया हंगामा

चंदौली। डीडीयू रेल मंडल के लोको शेड (टीआरएस) में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। क्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी बसंतु की मड़ई निवासी प्रमोद कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित रेलकर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद आरपीएफ और अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित कर्मियों को समझाने में जुटी रही

 

प्रमोद कुमार यादव डीडीयू जंक्शन में कार्यरत हैं। शनिवार की सुबह लोको शेड में काम करते वक्त क्रेन की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। रेलकर्मियों के हंगामे की सूचना के बाद अलीनगर पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!