ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : लोकतंत्र में रानी और दासी का मूल्य समान

चंदौली। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने वाले बहुजन समाज के महानायक कांशीराम की जयंती कार्यकर्ताओं ने मनाई। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांशीराम ने जीवन पर्यंत समाज के दबे पिछड़े लोगों के हित के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में रानी और दासी का मूल्य समान है। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम के सिद्धांत पर चलकर ही समाज आगे बढ़ पाएगा। उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक वर्गों की सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक उन्नति संभव है।

हम ऐसे महान पुरुषों के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए बहुजन समाज को उसका गौरवपूर्ण स्थान दिला सकते हैं। जब समाज के यह वर्ग उन्नति करेंगे, तो वे देश की प्रगति और समृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे। आज हमें हर्ष और गर्व है कि हम ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने बहुजन समाज को एक नया दृष्टिकोण दिया और उन्हें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित होकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

 

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, चंद्रशेखर यादव, मुसाफिर चौहान, दिलीप पासवान संतोष यादव वीरेंद्र बिंद लालता बीयर, अजय मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष सतनारायण राजभर ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!