ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान: SAH संस्थान में फैशन टेक्नोलॉजी व इंटीरियर डिजाइन कोर्स शुरू

चंदौली। SAH ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित सेंट अल-हनीफ एजुकेशनल सेंटर में फैशन टेक्नोलॉजी और इंटीरियर डिज़ाइन के नए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया। ये कोर्स Maulana Azad National Urdu University (MANUU) और Samana College of Design Studies (SCDS) के शैक्षणिक सहयोग से तैयार किए गए हैं।

 

उद्घाटन समारोह में MANUU के कुलपति प्रो. सैयद ऐनुल हसन, स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. अब्दुल वहीद और SCDS की अध्यक्षा डॉ. समन हुसैनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन SAH ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हाजी वसीम अहमद के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

 

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को किफायती शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। फैशन टेक्नोलॉजी कोर्स में पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइन तकनीकों का समन्वय किया गया है, ताकि छात्र फैशन उद्योग की बदलती मांगों के अनुरूप तैयार हो सकें। वहीं, इंटीरियर डिज़ाइन पाठ्यक्रम रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर केंद्रित है, जिससे विद्यार्थी कार्यात्मक व आकर्षक स्पेस डिजाइन करने में निपुण बन सकें।

 

डॉ. हाजी वसीम अहमद ने कहा कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें उद्यमिता की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट या प्रशासनिक कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!