
चंदौली। चकिया विकास खंड के दिरेहु गांव में मुख्यमंत्री जीरो पावर्टी कॉलोनी का उद्घाटन शनिवार को राज्य मंत्री संजीव गोंड ने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2025-2026 के तहत 20 आवास के लाभार्थियों को चाबी दी। मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कॉलोनी का उद्घाटन और गृह प्रवेश की रस्म पूरी हुईं।

मंत्री ने कहा कि इस कॉलोनी का निर्माण सरकार की मंशा के अनुरूप किया गया है। इसका उद्देश्य उन परिवारों को एक छत प्रदान करना है जिनके पास अपना घर नहीं है। मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ-साथ अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर इन परिवारों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने 20 लाभार्थियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपीं। इसके अतिरिक्त, उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस सिलेंडर भी वितरित किए गए।

मंत्री ने बताया कि सभी विकास खण्डों में ऐसे जीवन यापन करने वाले( जिनके पास खुद की जमीन,रहने के लिए घर,शुद्ध पीने का पानी ,शौचायल सहित अन्य सुविधाओं से वंचित है उनको चिन्हित कर उनको जीरो पावर्टी के तहत सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी,उनके बच्चों के भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा की भी व्यवस्था की गई है। विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने बताया कि इस पहल से विकसित भारत 2047 का सपना साकार होते दिख रहा है। कहा कि जल्द ही ऐसे ही कालोनियों का निर्माण सभी ब्लाकों में कर बेसहारों को घर बिजली,शौचालय से लाभान्वित किया जाएगा।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कहा हम सबका प्रयास निरंतर जारी रहेगा पूरी शिद्दत से कार्य को आगे करते हुए हर वंचितों को सारी सुविधाएं देते हुए सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का काम किया जाएगा सभी को पेंशन,आयुष्मान गोल्डन कार्ड,श्रम कार्ड के साथ महिलाओं को समूह से जोड़कर उनका इनकम बढ़ाना,आत्म निर्भर बनाने के लिए राज मिस्त्री कि ट्रेनिंग,बच्चों को मुफ्त कोचिंग कि व्यवस्था की गई है। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने बताया कि इस कालोनी में रहने वाले बीस परिवार को लगभग दो करोड़ की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

