ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : वन विभाग की टीम ने अवैध अतिक्रमण कराया ध्वस्त

वन क्षेत्र में बनाया गया था पक्का मकान कार्यवाही से वन क्षेत्र कब्जा करने वालों में खलबली

चंदौली : चकिया रेंज के मुजफ्फरपुर बीट में हथिनी वन ब्लॉक कंपार्टमेंट नम्बर 2 A में पक्का मकान बनाकर किए जा रहे अतिक्रमण को चकिया रेंजर की टीम ने मौके पर पहुंच कर ध्वस्त कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है।

दरअसल चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र की जमीनों पर अवैध अतिक्रमण पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों की ओर से वन भूमि पर पक्का निर्माण कराया जा रहा था।

चकिया रेंजर अश्विनी चौबे ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर कार्यवाही की गई है। आगे भी वन क्षेत्र मे किसी भी तरह के अतिक्रमण के विरुद्ध समुचित कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!