
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी को सौंपा।
कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण किसानों,मजदूरों,छात्रों,युवाओं का जीवन कष्टकारी हो गया है।लोगों का वर्तमान व भविष्य अंधकारमय हो चुका है।भाजपा सरकार द्वारा केवल नफ़रत परोसी जा रही है।किसानों की जमीन औने पौने दामों पर छीनी जा रही है,लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं,हत्या- बलात्कार की घटना अपने चरम पर है।सरकारी महकमा व सत्ताधारी लोग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को धान की नर्सरी के लिए नहरों में पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही है।जनपद के सभी पम्प कैनाल बंद है।सहकारी समितियों से खाद- बीज गायब है।बिजली बिल,डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस,रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुओं के दाम बढ़ाकर लोगों का जीवन बदहाल कर दिया है। बरहनी ब्लॉक के किसानों की बिना सहमती के जमीन छीनी जा रही है।भूमि अधिग्रहण बिल 2013 का पालन नहीं किया जा रहा है। गड़ई नदी खुदाई में पैसों का बंदरबांट कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। चेताया कि यदि किसानों सहित आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विजय त्रिपाठी मधु राय रामानंद यादव रजनी कांत पांडेय तौफीक खान राजेंद्र गौतम गंगा प्रसाद मुनीर खान राममूरत गुप्ता भवानी शरण सिंह राहुल परमहंस सिंह शिवेंद्र मिश्रा कुलदीप वर्मा गुलाब राम नेहाल अख्तर बाबू श्री कांत पाठक पंकज तिवारी सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।

