ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल, जिला अस्पताल रेफर

चंदौली। चहनियां-सैदपुर मार्ग पर भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के पास सोमवार को एक डीसीएम ट्रक की चपेट में आने से 65 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान समुदपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

डीसीएम ट्रक सकलडीहा की ओर से चहनिया चौराहे होते हुए मारुफपुर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान सैदपुर मार्ग पर स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के पास सुरेन्द्र सिंह अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर डिवाइडर पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।

 

ग्रामीणों की सूचना पर बलुआ थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सुरेन्द्र सिंह को अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!