fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

chandauli news: डा. पंकज बने सीएम योगी आदित्यनाथ के संगठन विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष

चंदौली। डा. पंकज पांडेय को विश्व हिंदू महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। चंदौली के वार्ड नंबर 11 संजय नगर निवासी डा. पंकज पांडेय आदित्य मैटर्निटी एवं नर्सिंग होम के संचालक भी है। सीएम योगी आदित्यनाथ विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने डा. पंकज पांडेय के मनोनयन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर काशी संभाग के प्रभारी रुद्र कुमार पाठक की सहमति के पश्चात यह निर्णय लिया गया है। डा. पंकज पांडेय ने कहा कि संगठन की ओर से बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अपने दायित्वों के निर्वहन का प्रयास करूंगा। पूरा जोर संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा। डा. पंकज पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से समर्थकों में खासा उत्साह है।

Back to top button