ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : दो दिन से घर से लापता युवक का तालाब में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसरोवर तालाब में शुक्रवार को युवक का शव तालाब में उतराया मिला। मृतक की शिनाख्त अलीनगर के वार्ड नंबर पांच बिछड़ी निवासी अमित उर्फ सोनू (32 वर्ष) के रूप में हुई। वह दो दिनों से घर से लापता था। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

परिजनों के अनुसार सोनू जीटी रोड के किनारे एक दुकान में जनसेवा केंद्र संचालित करता था। वह दो दिनों से घर से लापता था। उसका मोबाइल भी बंद था। उसकी पत्नी छठ पूजा करने के लिए मायके गई थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार को उसका शव मानसरोवर तालाब में उतराया मिला।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Back to top button