ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : महापरिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस ने बाबा साहब को किया नमन, संविधान बचाने का संकल्प दोहराया

चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन ब्लॉक नियमताबाद के हिन्दवारी में ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों व कांग्रेसजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अज्ञपित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही संविधान बचाने के संकल्प को दोहराया।

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे। उन्होंने देश को समानता, न्याय और मानवीय गरिमा जैसे मूलभूत अधिकार देकर लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान की आत्मा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। भाजपा सरकार कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों के हित में नया ढांचा तैयार करना चाहती है, जो देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत हैं। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के हालिया संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश के संसाधनों पर निजी कब्जे की नीति का उदाहरण है।

 

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर, भारतीय संविधान और कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के कमजोर, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की संरक्षक रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक और आर्थिक समानता की भावना को कमजोर कर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष अपने तंत्र और धनबल का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को नुकसान पहुँचा रहा है और बाबा साहब के सपनों को चकनाचूर करने में लगा है। कार्यक्रम के संयोजक और नियमताबाद ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पाठक ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर मधु राय, सतीश बिंद, गंगा प्रसाद, राम मूरत गुप्ता, जीके पांडेय, दिनेश चंद्रा, नवीन पांडेय, शाहिद, तौसीफ, दया राम पटेल, परमहंस सिंह राजपूत, राधेश्याम यदुवंशी, संतोष तिवारी, दिलीप यादव, श्रीकांत पाठक, असगर अली, अनवर सादात, किरण श्रीवास्तव, कन्हैया केसरी, शाहारूँ खान, जनता सिंह चौहान, शालीराम अकेला, सियाराम पटेल, बबलू पटेल, घासीराम, पारसनाथ, प्रेमचंद राम, संकटा राम, बेचन राम, राजेश यादव, कंचन प्रजापति, राज कुमार राम, राम सकल चौहान समेत सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!