ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: पड़ाव के रतनपुर में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में आठ जुआरी धराए, 9800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 9800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, 22 और 23 सितंबर की मध्यरात्रि संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पड़ाव चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रतनपुर में दुर्गा मंदिर के पीछे खुले मैदान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

 

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग ताश के पत्ते फेंककर भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आठ लोगों को पकड़ लिया।

 

फड़ से मिले 9100 रुपये

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की जामा तलाशी में 700 रुपये नकद मिले, जबकि मौके पर बिछी बोरी यानी जुए के फड़ से 9100 रुपये बरामद किए गए। इस तरह कुल 9800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते पुलिस ने कब्जे में लिए।

 

गिरफ्तार आरोपितों में सात भोजपुर-रतनपुर के

गिरफ्तार आरोपितों में विनोद पटेल (30), आर्यन प्रजापति (22), सुरेश पटेल (19), सूरज पटेल (20), प्रदीप मौर्य (19), गौरव कुमार कसेरा (28), विनोद केसरी (30) और सुनील पटेल (27) शामिल हैं। सभी मुगलसराय थाना क्षेत्र के रतनपुर, भोजपुर, भोजपुर नई बस्ती और चौरहट के निवासी हैं।

 

जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में मुगलसराय थाने में मुकदमा संख्या 488/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जलीलपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह और रजनीश राय, कांस्टेबल धनंजय राय तथा रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, आयुष पांडेय और हर्ष गोस्वामी शामिल रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!