चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

सपा मुखिया अखिलेश व पीड़ित परिजनों के बीच क्या हुई बात, जानिए कन्हैया की जुबानी

चंदौली। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को मनराजपुर कांड पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस रेड के दौरान जान गंवाने वाली निशा यादव के पिता कन्हैया यादव से मुलाकात की। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतका के पिता ने पूर्वांचल टाइम्स से बातचीत में इसके बारे में बताया।

अखिलेश यादव कार से उतरकर सीधे घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने परिजनों से लगभग 20 मिनट तक बात की। कन्हैया ने बताया कि पूर्व सीएम ने पहले घटना के बारे में जानकारी ली। अब तक की पुलिस की कार्यप्रणाली व जांच के बाबत पूछताछ की। साथ ही हिम्मत के साथ डंटे रहने का साहस दिया। पूर्व सीएम न्याय की लड़ाई के साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पूर्व सीएम से मिलकर परिजनों को बिटिया को न्याय मिलने की उम्मीद जग गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!