fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, अखिलेश के बयान को बताया घटिया, बोले शेरशाह शूरी हैं नितिन गडकरी

चंदौली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल बेमिसाल हैं। यह कार्यकाल सेवा-सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित रहे। कोरोना काल में 220 करोड़ वैक्सीन लगवाई गई। 15 नए एम्स खोले गए, जो विकास की दास्तां बयां कर रहे हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश का बयान घटिया था। उन्होंने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर गुरुवार को मुख्यालय स्थित लोक कल्याण विभाग के डाक बंगले में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त बातें कहीं।

 

उन्होंने सरकार की नौ साल की उपलब्धियां बयां की। कहा कि भाजपा के शासनकाल में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर प्रहार किया। बोले, कोरोन काल में उनका बयान सबसे घटिया रहा। उन्होंने कहा था कि बीजेपी सरकार की वैक्सीन नहीं लगाऊंगा। इस बयान से देश को नुकसान हुआ। केंद्र सरकार ने गरीबों को आवास बनवाए। इज्जत घर बनने से महिला अपराध में कमी आई। आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीबों को भी बेहतर इलाज मिल रहा है। जनऔषधि केंद्र से सस्ती दवाई मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में पूरे देश में 74 नए एयरपोर्ट बनवाए गए। 15 नए एम्स खुले। 2014 से पहले अर्थव्यवस्था के लिहाज से देश 10वें स्थान पर था। वर्तमान में हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। पूरे देश में सड़कों का जिस तेजी से निर्माण हुआ और हो रहा है उससे कहा जा सकता है कि नितिन गडकरी आधुनिक युग के शेरशाह सूरी हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सांसद मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय, शिवराज सिंह, डा. केएन पांडेय, उदय प्रताप सिंह पप्पू, जितेंद्र पांडेय आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!