fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : कांग्रेस ने नगर अध्यक्ष व पूर्व नगर अध्यक्ष को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर गिरी गाज

चंदौली। कांग्रेस के चकिया नगर अध्यक्ष व पूर्व नगर अध्यक्ष को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और घोर अनुशासनहीनता के आरोप है। इस पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कार्रवाई की है। इससे संगठन में खलबली मची है।

 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि चकिया नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्रा और पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद सिंह गणित पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे। वहीं घोर अनुशासनहीनता के भी आरोप हैं। ऐसे में दोनों को संगठन से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

 

सूर्यप्रकाश केशरी बने कार्यकारी अध्यक्ष

जिलाध्यक्ष ने सूर्यप्रकाश केशरी को चकिया नगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सूर्यप्रकाश की पार्टी के प्रति निष्ठा व मेहनत को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की सहमति के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

Back to top button