fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : चंदौली पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, जानिये क्या था कार्यक्रम, क्या बोले

चंदौली। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर सैयदराजा पहुंचे। बलिदान दिवस के अवसर पर पहुंचे राज्यपाल ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम आयोजकों ने अंगवस्त्रम देकर उन्हें सम्मानित किया।

राज्यपाल नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। यहां पौधारोपण किया। विद्यालय की छात्राएं मीनाक्षी, खुशी, यशस्वी अदिति, दिव्यज्योति आदि ने सांस्कृतिक नृत्य कर लोगों को मोहित किया। इसके साथ ही लोकगीत गायक मन्नू यादव ने अपनी जीत के माध्यम से वीर सपूतों को नमन किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत के आजादी दिलाने में देश के कोने-कोने से निकलने वाले वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, तब हम आज चैन से अपने घरों में रह पा रहे हैं। इस आजादी के यज्ञ में सैयदराजा के वीर सपूत श्रीधर, फेंकू राय और गणेश ने ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेकर देश के आन बान शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है इनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। कहां इस देश की तरक्की ही बलिदानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। कृषि, तकनीकी और शिक्षा के क्षेत्र में भारत लगातार ऊंचाइयों को छूता जा रहा है। कहां की भारत के चंद्रयान मिशन ने सफलतापूर्वक शान से चांद पर तिरंगा लहराया है । भारत के इस मिशन से दुनिया को भारत की ओर देखने के लिए मजबूर कर दिया है। राष्ट्रप्रथम की भावना का संकल्प लेते हुए हमें अपने देश को निरंतर अग्रिम पंक्ति में रखना है। आज बदलते भारत में लोगों की सोच को भी बदला है। देश की सीमाओं से लगे गांव अब अंतिम गांव नहीं बल्कि पहले गांव के नाम से जाने जाते हैं। कहां देश की स्वच्छता शिक्षा और संस्कृति को मजबूत करते हुए हमें निरंतर आगे बढ़ते रहना है। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने बलिदानियों के स्वजनों को प्रणाम करते हुए कहा कि आज का दिन इस धरती के लिए ऐतिहासिक है। बलिदानियों के सम्मान को बुलाया नहीं जा सकता। कहा राज्य सरकार की मदद से शहीद स्मारक को एक करोड़ 10 लाख रुपए से सावरा और सजाया जा रहा है। शहीद स्मारक स्थल को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर शहीद स्मारक स्थल समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,बनारस मेयर अशोक मिश्र, हरेंद्र राय नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल मद्धेशिया,धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, सुमन्त सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!