fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः भाजपा पर बरसे समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव, बोले बन रही सपा सरकार

चंदौली। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा का शनिवार को सकलडीहा क्षेत्र के रमौली गांव में कुशवाहा समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा गरीबों, किसानों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलित, अल्पसंख्यक, मज़दूर, आदिवासियों को भाजपा की सरकार ने छलने का काम किया है।
कहा भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। बढ़ती महंगाई, बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों पर थोपा गया काला कानून, स्वास्थ्य सेवाओं में बदहाली जैसे मामलों ने लोगों को परेशान किया है। कार्यकताओं पर फर्ज़ी केस लगाए जा रहे हैं। प्रशासन सत्ता के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा सरकार विकास के नाम पर सिर्फ झूठ बोले जा रही है। आगामी विधान सभा चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि जनपद सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं। जनता सब जानती है। यही जनता बदलाव का इंतज़ार कर रही हैं। 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकासशील सरकार बनेगी, जिसमंे सबको अधिकार और सम्मान मिलेगा। इस दौरान इंदल मौर्य, जय सिंह कुशवाहा, दशरथ सोनकर, चन्द्रभान मौर्य, बृजेश मौर्य, लालता मौर्य, यशवन्त मौर्य आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!