चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने चकिया में भरी हुंकार, बोले बन रही सपा की सरकार

चंदौली। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने शनिवार को चकिया नगर स्थित गांधी पार्क परिसर में आयोजित जन चौपाल को संबोधित किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हुंकार भरी। कहा जनता ने मन बना लिया है कि योगी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक इस सरकार से त्रस्त हैं।


कहा इस सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। गैस पेट्रोल, डीजल, सरसो तेल, दाल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में युवाओं के लिए 10 लाख नौकरी की घोषणा की जाएगी। समाजवादी पार्टी सरकार की पूर्व की सारी योजनाओं को बहाल करेंगे। ज्यादा से ज्यादा मत समाजवादी पार्टी की झोली में डालें ताकि अखिलेश यादव के हाथ मजबूत हो सकें। इस दौरान एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, पूनम सोनकर, इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर, राजप्रिया इंदु अमर सिंह गोड़ उर्फ पिंटू बाबा, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव मनोज यादव, सूबेदार कुशवाहा, हनुमान यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव, प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, महमूद आलम उपस्थित रहे। अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया और संचालन विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!