fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पराली का बंडल बनाएगी बेलर मशीन, झंझट से मिलेगी मुक्ति, कृषि विभाग से करें संपर्क

चंदौली। फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग कवायद कर रहा है। इसमें कृषि क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों का भी सहयोग मिल रहा है। गाजीपुर की सुखबीर एग्रो कंपनी ने फसल अवशेष (पराली) का बंडल बनाने के लिए पांच बेलर मशीनें उपलब्ध कराई हैं। मशीनें पराली का बंडल बना देंगी। इससे उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाने में सहूलियत होगी। पहल से किसानों को पराली इकट्ठा करने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए किसान कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

 

दरअसल, पराली जलाने से प्रदूषण की मात्रा बढ़ने का खतरा है। इसलिए किसानों से पराली प्रबंधन की अपील की जा रही है। जिला प्रशासन की टीमें पराली की निगरानी कर रही हैं। फसल अवशेष खेत में जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने का प्रविधान है। बेलर मशीन के जरिए आसानी से खेल में बिखरे फसल अवशेष को इकट्ठा किया जा सकता है। मशीन से इसका बंडल तैयार हो जाएगा। कृषि विभाग की ओर से किसानों की सहूलियत के लिए कर्मियों को निर्देशित किया गया है। किसान न्याय पंयायत स्तर पर नियुक्त कृषि कार्मिक, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अथवा जिला कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर 7839882312 पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!