
चंदौली। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने शुक्रवार को चहनियां क्षेत्र में मारूफपुर बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। साथ ही प्रभावितों में राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने आला अधिकारियों से बात कर राहत शिविर में मुकम्मल व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधा।
उन्होंने मुकुंदपुर, भूसौला आदि बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। कहा कि जिले में बाढ़ की विभीषिका को लेकर केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांड़ेय गंभीर हैं। उन्होंने जनपद आगमन के दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। उनकी पहल पर बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया गया। यहां व्यवस्थाएं देखी। अधिकारियों से बात कर कमियों को तत्काल दूर कराने के लिए कहा गया। बाढ़ राहत शिविरों में सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। वहीं पशु आश्रय स्थलों में भी पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा समेत अन्य इंतजाम किए जाने चाहिए। कहा कि क्षेत्रीय विधायक जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। जनता बाढ़ की विभीषिका झेल रही है, लेकिन विधायक एक दिन भी लोगों का हाल जानने के लिए नहीं आए। ऐसे अवसरवादी नेताओं की मंशा जनता अब समझ चुकी है। इस मौके पर भाजपा नेता शम्भूनाथ गोंड, बब्बू सिंह, संकठा राजभर, अवधेश उपाध्याय, श्रवण यादव, विपुल सिंह आदि रहे।