fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही घंटों में पहुंचेंगे चंदौली, कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

 

चंदौली
प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM ) योगी आदित्यनाथ कुछ ही घंटों में चंदौली पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक हलके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री लगभग 1:30 बजे जगदीश सराय के एक निजी स्कूल परिसर में हेलिकॉप्टर से उतरेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, वह सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री का विशेष जोर कानून व्यवस्था की स्थिति पर रहने वाला है। उनके दौरे को देखते हुए अधिकारियों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है। दूसरी ओर, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विशेष तैयारी व उत्साह देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर स्तर पर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है।

Back to top button