fbpx
चंदौलीनिकाय चुनाव

Chandauli News : 2017 के चुनाव में जनता ने नकारा, आठ उम्मीदवार नहीं बचा सके थे अपनी जमानत, इस बार भी मुकाबला रोचक  

चंदौली। नगर निकाय चुनाव के लिए चार मई को वोट पड़ेंगे। जैसे-जैसे मतदान की घड़ी नजदीक आ रही, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो रही। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए दिन-रात एक कर रहे। पीडीडीयू नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। 2017 के चुनाव में आठ उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सके थे। इस बार जनता किस पर भरोसा दिखाती है यह तो 13 मई को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।

 

पिछले चुनाव में पीडीडीयू नगर पालिका चेयरमैन का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। चुनाव मैदान में दस उम्मीदर ताल ठोक रहे थे। भाजपा के संतोष खरवार ने बाजी मारी थी। उन्हें 18868 यानी 39.04 फीसदी मत मिला था। समाजवादी पार्टी के महेंद्र सोनकर को 10782 यानी 22.31 फीसदी मत मिले थे। बसपा के मुकेश कुमार को 7421 मत मिले थे। बसपा के खाते में 15.36 फीसदी वोट आए थे। इसी तरह कांग्रेस उम्मीदवार रविन्द्र कुमार ने 4434 मत हासिल किए थे। निर्दलीय राजाराम सोनकर को 4202, लल्लू राम को 671, राजकुमार को 600 , प्रदीप कुमार को   416 तथा राष्ट्रीय लोकदल के संजीवन लाल रजक को 378, आप के चन्दन को 274 वोट मिले थे। आठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। कुल 75, 754 मतदाता में से 50,937 मत पड़े थे। इसमें 279 मत नोटा को गया था। मतदान का आंकड़ा 67.24 प्रतिशत रहा।

 

Back to top button