
आज 03 सितंबर शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन।
मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
आज का दिन सामान्य रहेगा। पहले से सोचे गए कार्य पूरे हो जाएंगे। संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी के साथ लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे उन्हें एक दूसरे को जानने और समझने का मौका मिलेगा। आज के दिन नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
वृष (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बेवजह के खर्चों से बचें। किसी के आपसी विवाद में न पड़ें। कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करेगा, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। बहन के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आपको उसका समाधान भी मिलेगा। परिवार में लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे।
मिथुन (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह)
धर्म और आध्यात्म में मन लगेगा। कुछ आर्थिक परेशानियां लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वे काफी हद तक दूर हो जाएंगी। किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। पिता जी से बिजनेस में आ रही समस्याओं के लिए बातचीत करनी होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़े तो बहुत ही सावधानी से जाएं।
कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। संतान को किसी नयी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप प्रोत्साहित करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आप मन मुताबिक लाभ कमा सकते हैं।
सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें पराजित करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करने के लिए कुछ समय निकालेंगे। परिवार में चल रही कलह के कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा।
कन्या (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो)
आज के दिन खुद को ऊर्जावान पाएंगे। विरोधियों से किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। खर्चे बढ़ने के कारण आप अपने संचय धन में से भी कुछ धन खर्च कर देंगे, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। भाइयों से चल रहा वाद-विवाद आज समाप्त होगा।
तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)
आज के दिन आलस्य की अधिकता रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे। समझदारी से पूंजी में निवेश करें अन्यथा आपको आज कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिससे आप अपने दैनिक खर्च भी आसानी से निकाल पाएंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आप व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज के दिन आपके कुछ काम अटक सकते हैं, जिसके कारण आपका धन भी खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि कोई पेट संबंधित समस्या लंबे समय से चली आ रही है, तो उसमें आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए है।
धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ देगा। भागदौड़ अधिक रहने के कारण शारीरिक थकान अनुभव होगी। कोई नया काम सीखने के लिए आज दिन उत्तम है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। किसी बड़ी व आर्थिक योजना पर आप विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए आगे चलकर लाभदायक रहेगी। आपको अपने भाइयों से किसी जरूर मुद्दे पर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी व आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति के प्रति यदि आपकी कोई चिंता थी, तो वहीं समाप्त होगी। किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप बेवजह किसी भी लड़ाई झगड़ा का हिस्सा ना बने। साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखें, तो आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे।
मीन (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि)
आज का दिन प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। काम की अधिकता के चलते थकान का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। जो लोग रियल स्टेट व शेयर बाजार में अपना धन निवेश करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। आपको किसी भी बेवजह की बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा।