ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मुगलसराय में रिटायर रेल अधिकारी के घर चोरी, नकदी और जेवरात ले गए चोर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार गांव में रिटायर रेल अधिकारी के घर चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे और दोनों अलमारियों के ताले तोड़ दिए तथा नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

सेवानिवृत्त रेल अधिकारी जगदीश सिंह ग्राम भोगवार में गोविंद कुमार चौधरी (यूपी पुलिस) के मकान में किराए पर रहते हैं। परिवार एक दिन पहले बिहार के रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र स्थित सरांव टोला गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

 

भुक्तभोगी के अनुसार, चोर 25 चांदी के सिक्के, करीब 5,000 रुपये नकद, मंगलसूत्र (लॉकेट सहित), कान की बाली, अंगूठी और पायल समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार लौटकर घर पहुंचा और दरवाजे व अलमारियों के टूटे ताले देखे।

 

मुगलसराय क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नागरिक पुलिस की मुस्तैदी और गश्त व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!