fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या होगा लाभ

आज 27  अगस्त शनिवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री बता रहे कि क्या कहते हैं आपके सितारे। किन-किन राशि के जातकों के लिए खास रहेगा आज का दिन। क्या-क्या होगा लाभ।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज रुके हुए कार्यों को पूरा करके तरोताजा महसूस करेंगे। इससे मानसिक शांति मिलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का निदान होगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति प्राप्त होने जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई व बहन आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे और आप  मित्रों के साथ किसी पार्टी की योजना भी बना सकते हैं।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज के दिन अपने लिए समय निकालेंगे। संतान के किसी कार्य से आपको निराशा होगी। आपके हाथ कई काम लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। आपने यदि पहले किसी को कुछ धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर होने के कारण आप किसी को भी निराश नहीं करेंगे। यदि आपसे कोई मदद मांगे, तो आपको अवश्य करनी होगी। आपको धन उधार लेने से बचना होगा, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन उन्नति होगी। व्यापारी वर्ग को किसी की सलाह से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से मदद मांग सकते हैं। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज के दिन व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप सही समय पर किसी सही निर्णय को लेकर अपना नुकसान होने से बचा सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा, जिसके कारण आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज के दिन उलझनें रहेंगी। इसके चलते निर्णय लेने में दिक्कत होगी। मित्र से अच्छी सलाह मिल सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। धन लाभ होने के आज पूरे योग बन रहे हैं, इसलिए आपको अपने हाथ से किसी भी काम को जाने नहीं देना है। परिवार के लोगों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी परिस्थिति में वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि आपने क्रोध किया, तो इससे कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। घर परिवार में चल रही कलह से आप काफी हद तक निजात पाएंगे। ऑफिस में लोग पॉलिटिक्स कर सकते हैं, जिसमें आपको फंसा सकते हैं।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा, जिसके कारण आपके दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। कार्यालय में आपको जिम्मेदारियां अधिक सौंपी जाएंगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको इधर उधर हाथ पैर मारने होंगे। आपको अपने कुछ रुके हुए कामों की भी सुध बुध लेनी होगी, नहीं तो सभी एक साथ आपके पास आ सकते हैं और आप की व्यग्रता बढ़ेगी।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आर्थिक योजनाएं आपने कुछ बनाई है, तो वह अटक सकती हैं, जो आपको थोड़ा निराश तो करेंगी। कार्य क्षेत्र में दिन मुश्किल भरा रहेगा, क्योंकि आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनका आपको डटकर सामना करना होगा, उनसे घबराना नहीं है। आपका कोई मित्र आपको फंसाने की कोशिश करेगा, जिनके कहने में आपको कोई लड़ाई झगड़ा नहीं करना है।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी, लेकिन आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिसमें आपको अपने साझीदार को भी साथ रखना अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कोई नया पद प्राप्त होगा, जिसके बाद उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।

 

मीन (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि)

आज के दिन नौकरी में समय अच्छा बीतेगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आपकी आमदनी के स्त्रोत बढ़ने से आय भी बढ़ेगी। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से क्रोध से बातचीत करने से बचना होगा व अपनी बातों में विनम्रता बनाए रखें।

 

Back to top button
error: Content is protected !!