ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में निर्माणाधीन आरओबी का स्लैब गिरा, सेतु निगम पर FIR, जेई निलंबित, एई और प्रोजेक्टर मैनेजर पर कार्रवाई के निर्देश, पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनीयिर करेंगे जांच

चंदौली। सदर तहसील क्षेत्र के बनौली खुर्द में निर्माणाधीन आरओबी का स्लैब गिरने की घटना में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निर्माण कार्य करा रही एजेंसी सेतु निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं जेई को निलंबित करने के साथ ही एई और प्रोजेक्टर मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने दिए हैं। घटना की जांच पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से कराई जाएगी।

रेलवे ओवरब्रिज के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण कर पूरे मामले का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, निर्माण कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की गई है। निर्माण कार्य करा रही कार्यदाई संस्था सेतु निगम (निर्माण इकाई) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं संबंधित जेई गौतम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एई अविनाश कुमार आर्या और प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। साथ ही, पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर को जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!